मनोरंजन
भोजपुरी फिल्म 'दुल्हिन गंगा पार के' को बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2018 1:16:02 PMनई दिल्ली। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’को बिहार-झारखण्ड और नेपाल में बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक ओपनिंग मिली है। यह फिल्म 110 सिनेमा घरो में रिलीज की गई थी। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर पिछले कुछ महीनों से काफी उत्सुकता थी। इस फिल्म से खेसारीलाल यादव की बेटी कृति यादव ने भी भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू किया हैं। वहीं, पहली बार यू-ट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे इस फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ एक गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।
ब्रांड बिल्ला प्रोडक्शन और खेसारी एंटरटेंमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’के निर्माता- लेखक डॉ अरविंद आनंद हैं। इस फिल्म में भोजपुरिया समाज और संस्कार की झलक दर्शको को पसंद आ रही है। वहीं, फिल्म के निर्देशक असलम शेख ने बताया कि महीनों इंतजार के बाद ‘दुल्हिन गंगा पार के’शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म के गाने और इसके डायलॉग काफी रोचक हैं जो सभी को पसंद आ रही है।