मनोरंजन
रॉयल वेडिंग: प्रियंका चोपड़ा ने अपने खूबसूरत लुक से जीता दिल
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 5:46:09 PMनई दिल्ली। प्रिंस हैरी और अमेरिकन एक्ट्रेस मेगन मार्केल ने शनिवार को ब्रिटेन के विंडसर कैसल के सैंट जॉर्ज चैपल में आयोजित एक समारोह में शादी की। यह शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी रही। इस शादी की भारत में भी काफी चर्चा हुई और उतनी ही चर्चा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की भी हुई। दरअसल, प्रियंका, मेगन की अच्छी दोस्त हैं और उन्हें भी इस शादी में निमंत्रित किया गया था। इस शादी में प्रियंका चोपड़ा ने भी खूब सुर्खियां बटोरी। वह शादी में काफी खूबसूरत लग ही रही थीं जिसके बाद वह रॉयल रिसेप्शन में भी बेहद सुंदर लग रही थीं।
शादी में कस्टम सूट में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल रिसेप्शन के लिए लिए ऑफ शोल्डर गाउन चुना। शाही शादी में जहां 600 लोग शामिल हुए थे तो वहीं रिसेप्शन में केवल 200 लोगों ने ही शिरकत की थी, जिनमें प्रियंका चोपड़ा समेत ओपरा विनफ्रे, जार्ज और अमाल क्लूनी, डेविड बेकहम, एल्टन जॉन, टॉम हार्डी, जेम्स कॉर्डन, जेम्स ब्लंट और केरी मुल्लीगन जैसे सितारों का नाम शामिल है।