मनोरंजन
'उरु अदार लव' के नए गाने में फिर दिखा प्रिया प्रकाश का चुलबुला अंदाज
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 3:01:11 PM नई फिल्म। फिल्म 'उरु अदार लव' के महज पहले गाने के टीजर में अपनी अदाओं से प्रिया प्रकाश वारियर ने रातों-रात देशभर में लाखों फैन्स बना लिए। इस गाने की छोटी सी झलक में अपनी आंखों से अटखेलियां करती प्रिया जैसे देखते ही देखते सुपरस्टार बन गईं। अपने पहले गाने से यूं स्टार बनीं प्रिया की इस फिल्म का अब नया गाना रिलीज होने वाला है और इस गाने का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। स्कूल में मासूम प्यार की कहानी दिखाती इस फिल्म के नए गाने के टीजर में प्रिया फिर से अपने हीरो रोशन अब्दुल के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आ रही हैं।
अगर आप यह सोच रहे हैं कि क्या प्रिया प्रकाश इस बार भी अपने आंखों से खेलती नजर आएंगी या नहीं, तो बता दें कि इस टीजर में भी प्रिया का यह अंदाज नजर आएगा। यह गाना लेखक पेयर्ले मान्ये ने लिखा है। आप भी देखें इस फिल्म के इस नए गाने का टीजर।
याद दिला दें कि फरवरी में आए एक गाने के टीजर ने प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी को रातों-रात फैला दिया था। सिर्फ 18 साल की इस एक्ट्रेस को 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले और रिकॉर्ड बनाने वाली प्रिया प्रकाश दुनिया की तीसरी ऐसी सेलीब्रिटी बन गईं, जिन्होंने एक ही दिन में इतने फॉलोअर पाए हों। फिल्म 'उरु अदार लव' इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है। यह प्रिया प्रकाश वारियर की पहली फिल्म होगी।
याद दिला दें कि फरवरी में आए एक गाने के टीजर ने प्रिया प्रकाश की पॉपुलरटी को रातों-रात फैला दिया था। सिर्फ 18 साल की इस एक्ट्रेस को 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर सिर्फ एक दिन में मिले और रिकॉर्ड बनाने वाली प्रिया प्रकाश दुनिया की तीसरी ऐसी सेलीब्रिटी बन गईं, जिन्होंने एक ही दिन में इतने फॉलोअर पाए हों। फिल्म 'उरु अदार लव' इसी साल सितंबर में रिलीज होने वाली है. यह प्रिया प्रकाश वारियर की पहली फिल्म होगी।