मनोरंजन
दिशा पाटनी को मिली सलमान खान के साथ फिल्म
By Deshwani | Publish Date: 18/5/2018 1:25:12 PMमुंबई। बागी 2 की शानदार सफलता से टाइगर श्रॉफ से ज़्यादा दिशा पाटनी को खुशी है। टाइगर ने तो बॉलीवुड में अपना परचम लहरा ही रखा है। अब बारी है दिशा पाटनी की। कई निर्माता- निर्देशकों की नज़र उन पर लगी हुई है। ऐसे में दिशा भी सिर्फ धमाकेदार फिल्में ही करना चाहती हैं। अब उनकी लिस्ट में एक बड़ी फिल्म शामिल हुई है।
निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म 'भारत' में दिशा पाटनी को चांस मिला है। इस शानदार फिल्म के लीड में सुपरस्टार सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा हैं। इसमें दिशा का एक अलग ही किरदार सामने आएगा। खबर के मुताबिक फिल्म में दिशा एक सर्कस सेटअप में ट्रेपीज़ी आर्टिस्ट के रूप में नज़र आएंगी। इस विशेष सेटअप को फिल्म में राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर को आदरांजलि देने के लिए शामिल किया गया है। राज कपूर के निर्देशक अली अब्बास बहुत बड़े फैन हैं।
सलमान खान के साथ काम करने को लेकर दिशा ने कहा कि यह उनका ड्रीम-कम-ट्रु मूमेंट है।