ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
नेहा धूपिया की शादी की खबर आते ही वायरल होने लगा यह भोजपुरी गाना
By Deshwani | Publish Date: 10/5/2018 4:01:56 PM
नेहा धूपिया की शादी की खबर आते ही वायरल होने लगा यह भोजपुरी गाना

 नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने भी शादी कर ली है। अचानक सामने आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है। इस बात का खुलासा सीधे सोशल मीडिया पर ही हुआ है। बॉलीवुड की कई फिल्‍मों में नजर आ चुकीं एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया ने एक्‍टर अंगद बेदी से शादी कर ली हैं। बता दें, अंगद बेदी, पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और रणजी भी खेल चुके हैं। 

 
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक भोजपुरी गाना भी वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि इस भोजपुरी गाने का नेहा धूपिया के शादी से क्या संबंध? तो आपको बता दें, यह भोजपुरी गाना नेहा धूपिया के नाम से बनाया गया है। इस गाने का नाम 'हम बोल तानी तोर नेहा धूपिया' है। दरअसल, यह गाना पिछले साल अक्टूबर को वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब तक इस गाने को कुल 6,058,269 बार देखा जा चुका है।
 
हालांकि भोजपुरी फिल्मी जगत में सानिया मिर्जा से लेकर सचिन तेंडुलकर और स्पाइडर मैन के नाम तक के गाने बन चुके हैं। बता दें, 'हम बोल तानी तोर नेहा धूपिया' गाने को भोजपुरी सिंगर विशाल गगन ने गाया है। इस गाने में एक लड़की अपने प्रेमी को कॉल करती है और उसे कहती है कि उसने अपनी मां के मोबाइल से कॉल किया, क्योंकि उसके मोबाइल में बैलेंस नहीं है। वह अपने प्रेमी से कहती है कि वह उसकी नेहा धूपिया है, तो 30 रुपये उसके मोबाइल में बैलेंस डाल दे।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS