ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
सोनम कपूर और आनंद अहूजा के रिसेप्शन पार्टी में जमकर थिरके फिल्मी हस्तियां
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2018 1:49:37 PM
सोनम कपूर और आनंद अहूजा के रिसेप्शन पार्टी में जमकर थिरके फिल्मी हस्तियां

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने शादी के बाद कल रात को ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया था। इस मौके पर बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां दोनों को शुभकामनाएं देने के लिए पहुंची और जम कर मस्ती की। इस दौरान पूरा कपूर खानदान भी साथ में जश्न मनाता हुआ दिखा। हालांकि, ऐसा पहली बार हुआ जब अर्जुन कपूर, बहन जाह्नवी और खुशी के साथ फोटो खिंचवाते हुए दिखाई दिए। यहां उन्होंने अपनी बहन अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ पोज दिया। 

 

गौरतलब है कि, श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर हर मौके पर अपने पिता बोनी के साथ खड़े रहे थे। जिसके बाद से कई बार बोनी कपूर को उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी के साथ डिनर के लिए अर्जुन कपूर के घर पर भी स्पॉट किया गया। 

 

यह कपूर फैमिली की इस पीढ़ी की पहली शादी थी। सोनम कपूर सभी बहन भाइयों में सबसे बड़ी हैं और उनकी शादी के मौके पर पूरी कपूर फैमिली काफी खुश नजर आई। खासकर सोनम के पिता अनिल कपूर. अनिल कपूर सोनम के रिसेप्शन में भी खूब डांस करते हुए और जश्न मनाते हुए दिखाई दिए। सोनम कपूर और आनंद की शादी आनंद कारज के मुताबिक कल दिन में हुई थी। जिसके बाद मुंबई के द लीला में दोनों की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया गया था।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS