ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
शादी के लिए सुर्ख लाल जोड़े में सजी सोनम कपूर, दूल्‍हा बने आनंद अहूजा
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2018 2:03:25 PM
शादी के लिए सुर्ख लाल जोड़े में सजी सोनम कपूर, दूल्‍हा बने आनंद अहूजा

 नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस सोनम कपूर आज अपने लॉन्‍ग टाइम बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा के साथ शादी करने जा रही हैं। ऐसे में इस जोड़ी की पहली झलक सामने आ गई है। सोनम कपूर अपनी शादी के लिए सुर्ख लाल जोड़े में दिख रही हैं। जबकि उनके होने वाले दुल्‍हे आनंद अहूजा बेज कलर के ड्रेस में नजर आ रही है। सोनम कपूर कपूर ने खूबसूरत गहने और माथा पट्टी पहनी है और हाथ लाल चूड़े से भरे नजर आ रहे हैं। फैशन डिजाइनर अनाइता श्रॉफ ने सोनम का यह खूबसूरत लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

 
सोनम कपूर ने अपनी शादी के लिए डिजाइनर अनुराधा वाकिल का खूबसूरत रेड कलर का लहंगा चुना है. इस लहंगे में सोनम बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। बता दें क‍ि सोनम ने अपनी मेहंदी के दौरान भी डिजाइनर अनुराधा वाकिल का ही खूबसूरत ग्रे-पिंक शरारा पहना था।
 
सोनम कपूर ने अपनी शादी के हर फंक्शन के लिए खास थीम रखी है। सोमवार को हुए संगीत की थीम, सफेद थी तो आज होने वाली शादी में सारा मंडप गुलाबी रंग में नहाया नजर आ रहा है। आज शादी के फंक्शन के लिए थीम इंडियन ट्रेडिशनल रखा गया है और स्टार्स किस अंदाज में शादी में पहुंचते हैं ये देखना भी दिलचस्प होगा।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS