ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे सोनम-आनंद, शादी की रस्में शुरू
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2018 1:19:27 PM
आज परिणय सूत्र में बंध जाएंगे सोनम-आनंद,  शादी की रस्में शुरू

 मुंबई। सोनम कपूर और आनंद आहुजा शादी के बंधन में आज बंध जाएंगे। इस शादी को लेकर बॉलीवुड में एक कमाल का उत्साह देखा जा रहा है। शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं। कल देर शाम सोनम की शादी का संगीत समारोह हुआ। इस मौके पर सोनम का पूरा परिवार बेहद खुश और उत्साहित नज़र आया साथ ही इस समारोह में मौजूद तमाम स्टार्स भी भी अपने पूरे रंग में नज़र आये।

 

अबू जानी के डिजाइनर सफेद लहंगे में सोनम कपूर बेहद खूबसूरत लग रही थीं। संगीत की रस्म के दौरान सोनम और आनंद एक साथ खूब खुशी जाहिर करते नजर आए। दोनों अपने दोस्तों एक दूसरे के साथ खूब मस्ती करते दिखे। सोनम कपूर के साथ पापा अनिल कपूर, कजिन अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर, खुशी,अंशुला और शनाया सभी साथ में खुशी मनाते  दिखे गए। सोनम कपूर की मेहंदी और संगीत में उनकी बेस्ट फ्रेंड जैकलीन फर्नांडिस, स्वरा भास्कर के अलावा वरुण धवन,कैटरीना कैफ, करण जौहर, रानी मुखर्जी, शिल्पा शेट्टी, फराह खान,रेखा, करिश्मा कपूर, मसाबा गुप्ता सहित कई स्टार्स पहुंचे। इस दौरान दोनों वीरे दी वेडिंग के गाने पर भी डांस करते नजर आए थे। 

 

आज दोपहर में सोनम कपूर आनंद आहुजा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। इसमें बॉलीवुड के कई स्टार्स भी पहुंच सकते हैं। सोनम कपूर के फैन्स भी उनके ब्राइडल लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनम कपूर और आनंद आहुजा पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। सोनम और आनंद की शादी की रस्में अब से कुछ देर में शुरु होगी और कपूर-आहुजा परिवार भी वहां पहुंच चुके हैं। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS