ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शुरु, 131 में से 68 विजेताओं ने अवॉर्ड लेने से किया इंकार
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2018 4:23:23 PM
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शुरु, 131 में से 68 विजेताओं ने अवॉर्ड लेने से किया इंकार

मुंबई। नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सभी विजेता एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। समारोह में शामिल स्टार्स को अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना शुरु हो चुका है।

 
जिसमें य‍ून‍ियन म‍िन‍िस्‍टर स्‍मृति ईरानी और राजवर्धन स‍िंह ने फ‍िल्‍म ‘न्‍यूटन’ के ल‍िए स्‍पेशल मेंशन अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी को द‍िया है। बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस श्रीदेवी को फिल्म ‘मॉम’ के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी ने बेस्ट एक्ट्रेस चुना, जो उनकी बेटी जाह्नवी, खुशी और पति बोनी कपूर को दिया गया। 
 
 
खबरों के मुताबिक साल 1954 से देश के राष्ट्रपति विजेताओं को सम्मानित करते आ रहे हैं, लेकिन बुधवार शाम अवॉर्ड शो के रिहर्सल के दौरान खबर सामने आई कि राष्ट्रपति सिर्फ 11 लोगों को अवॉर्ड प्रदान करेंगे।
 
 
बाकि सभी को यह पुरस्‍कार सूचना प्रसारण मंत्री स्‍मृति ईरानी, सूचना प्रसारण (राज्‍य मंत्री) राज्‍यवर्धन सिंह राठौर और सूचना प्रसारण सेक्रेटरी नरेंद्र कुमार सिन्‍हा देंगे। यह खबर सुनते ही कई पुरस्‍कार पाने वाले भड़क गए और इसका बॉयकाट करने का ऐलान कर दिया। 
 
ये रही अवॉर्ड पाने वालों की पूरी ल‍िस्‍ट
 
 
 
1.    सर्वश्रेष्ठ मानव-विज्ञान संबंधी फिल्म- नेम प्लेस एनिमल थिंग, स्लेव जेनेसिस
 
 
2.    सिनेमा में सर्वश्रेष्ठ आलोचक- गिरधर झा (स्वर्ण कमल)
 
 
3.    स्पेशल मेंशन- म्होरक्या (मराठी), हेल्लो अरसी (उड़ि‍या), टेक ऑफ़ (मलयालम), न्यूटन (हिंदी )
 
 
4.    सर्वश्रेष्ठ लद्दाखी फिल्म- वाल्किंग विद द विंड
 
 
5.    सर्वश्रेष्ठ जसारी फिल्म- सिंजर
 
 
6.    सर्वश्रेष्ठ तुलु फिल्म- पद्दायी
 
 
7.    सर्वश्रेष्ठ ओडिया फिल्म- हेल्लो आरसी
 
 
8.    सर्वश्रेष्ठ कन्नड़ फिल्म- हेब्बेट रामाक्का
 
 
9.    सर्वश्रेष्ठ हिंदी फ़िल्म- न्यूटन
 
 
10.    सर्वश्रेष्ठ बंगाली फ़िल्म- मयूराक्षी
 
 
11.    मराठी फिल्म- कच्चा लिम्बू
 
 
12.    सर्वश्रेष्ठ मलयालम फिल्म- थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम
 
 
13.    सर्वश्रेष्ठ तेलुगू फिल्म- गाज़ी
 
 
14.    असमिया फिल्म- इशू
 
 
15.    सर्वश्रेष्ठ तामिल फिल्म- टू लेट
 
 
16.    सर्वश्रेष्ठ गुजराती फिल्म- ढह 
 
 
17.    सर्वश्रेष्ठ कार्य निर्देश- अब्बास अली मोघु फॉर बाहुबली 2
 
 
18.    कोरियोग्राफ़ी- ‘गोरी तु लट्ठ मार ‘ के लिए गणेश आचार्य, टॉयलेट – एक प्रेमकथा
 
 
19.    सर्वश्रेष्ठ स्पेशल इफ़ेक्ट्स- बाहुबली 2
 
 
20.    सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक- काटरू वेलियिदै
 
 
21.    सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- मॉम
 
 
22.    स्पेशल जूरी पुरस्कार- नगरकीर्तन
 
 
23.    सर्वश्रेष्ठ लिरिक्रस- मुथुरत्न गीत के लिए जेएम प्राहलाद
 
 
24.    सर्वश्रेष्ठ मेक अप आर्टिस्ट- राम राजजक (नगरकीर्तन)
 
 
25.    सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाईन- संतोष रमन (मलयालम फिल्म टेक ऑफ)
 
 
26.    सर्वश्रेष्ठ पटकथा (मूल)- संजीव पाझोर(थोंदिमुथालुम द्रिक्सक्षियुम )
 
 
27.    पटकथा लेखक (Adapted)- जयराज (भयानकम)
 
 
28.    सर्वश्रेष्ठ संवाद- सम्बिट मोहंती (हैलो अर्सी)
 
 
29.    सर्वश्रेष्ठ सिनेकला- भयानकम
 
 
30.    सर्वश्रेष्ठ कैमरामैन- निखिल एस प्रवीण
 
 
31.    सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक- कातारु वेलिइदई के लिए शाषा तिरुपति
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS