मनोरंजन
बिपाशा बसु ने एनिवर्सरी पर पति के साथ कुछ यूं किया रोमांटिक डांस
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2018 12:27:57 PM नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर की शादी को 30 अप्रेल को 2 साल पूरे हो गए और इस मौके पर दोनों ही बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आए। दोनों ने अपनी खुशी और प्यार का इजहार सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए किया।
दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर सुबह सुबह एक दूसरे को विश करते हुए शादी की तस्वीरें शेयर की तो वहीं बाद में दोनों ने अपनी दूसरी सालगिरह के सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा कीं। दोनो ने अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की।