ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
विदेश से लौटते ही देसी रंग में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, लोगों के बीच किया डांस
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2018 4:21:19 PM
विदेश से लौटते ही देसी रंग में दिखीं प्रियंका चोपड़ा, लोगों के बीच किया डांस

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। प्रियंका की अमेरिकन सीरीज 'क्वांटिको 3' भी शुरू हो गई है और पिछले कुछ वक्त से प्रियंका अपनी सीरिज के प्रमोशन में बिजी थीं। 'क्वांटिको 3' के प्रमोशन का सारा काम खत्म करने के बाद प्रियंका एक बार भारत लौट आई हैं और वह इस वक्त असम में हैं। दरअसल, प्रियंका असम की कैंपेनिंग के लिए असम पहुंची हैं और यहां से वह लगातार अपने फैन्स के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर रही हैं। इसके चलते असम में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ।

 
दरअसल, प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह असम का लोक नृत्य बिहू करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने अपने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, यह वह हिस्सा है जब मैंने सबसे ज्यादा एंज्वॉय किया। इन यंग लेडीज ने मेरे लिए बहुत अच्छा परफॉर्मेंस किया। मैं उनका भरोसा देख काफी खुश हूई। लाइफ के लिए उनकी इस एक्साइटमेंट को देख मुझे काफी खुशी हुई। यह सब स्कूल में हैं इसलिए सुरक्षित हैं। वो सब अपना भविष्य खुद बना रही हैं। गर्ल्स को स्कूल भेजना एक सकरात्मक कदम है। मेरे ट्रिप की अच्छी शुरुआत हुई।
 
गौरतलब है कि प्रियंका जल्द ही फिल्म 'भारत' से बॉलीवुड में वापसी करने वाली हैं। प्रियंका इस फिल्म में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। सलमान के साथ प्रियंका लंबे वक्त बाद स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगी। सलमान खान और प्रियंका चोपड़ा की इस फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करेंगे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS