मनोरंजन
टाइम-100 की पॉवरफुल लोगों की लिस्ट में दीपिका पादुकोण शामिल
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2018 12:30:11 PMनई दिल्ली। दीपिका इस साल टाइम की मोस्ट पावरफुल 100 लोगों की लिस्ट में जगह बनाने वाली अकेली बॉलीवुड एक्टर बनी हैं। फिल्म 'पद्मावत' के बाद से ही दीपिका का लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई है। टाइम्स मैगजीन के मुताबिक दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की टाइम की वार्षिक सूची उन लोगों की सूची है जिनके बारे में हमारा मानना है कि यह समय उनका है। दीपिका के अलावा भारतीय क्रिकेट सनसनी विराट कोहली और ओला कैब के को-फाउंडर भावीश अग्रवाल ने भी इस लिस्ट में जगह बनाई है।
मैगजीन की कलाकारों की लिस्ट में निकोल किडमैन, स्टर्लिंग के ब्राउन, रयान कुगलर और गेल गेडट भी हैं. इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों से गायिका रिहाना, जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे, उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और आयरलैंड के भारतीय मूल के प्रधानमंत्री लियो वराडकर भी शुमार हैं।
बता दें कि टाइम मैगजीन द्वारा हर साल दुनियाभर के 100 सबसे प्रभावशाली पुरुष और महिला को चुना जाता है। इस बार ये 15वां मौका है जब ये सूची मैगजीन द्वारा जारी की गई है।