ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
शादी की ज्वैलरी डिजाइनिंग में जुटीं दीपिका पादुकोण
By Deshwani | Publish Date: 12/4/2018 2:45:15 PM
शादी की ज्वैलरी डिजाइनिंग में जुटीं दीपिका पादुकोण

 नई दिल्ली। बॉलीवुड में शादियों का दौर शुरु हो गया है। दीपिका पादुकोण का परिवार डिजाइन को लेकर टीम से बात कर सकता है। हालांकि उनकी शादी के बारे में ऑफिशियली घोषणा नहीं की गई है लेकिन खबरों की माने तो दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के पैरेंट्स भी शादी के लिए राजी हैं और बेहद खुश भी हैं और इस साल के अंत तक दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे।  

 
पिछले कुछ दिनों से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें भी लगातार सुर्खियों में है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है और दीपिका पादुकोण कल मुंबई से बैंगलोर अपनी तैयारियों को लेकर पहुंच चुकी हैं। 
 
बॉलीवुड के इस गुडलुकिंग कपल ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी है लेकिन रणवीर-दीपिका के अलावा भी कोई है जो दीपिका की शादी की खास तैयारी कर रहा है.जी हां आपको बता दें कि ये खबर बिल्किुल सच है। 
 
दरअसल दीपिका पादुकोण एक ज्वैलरी के ब्रैंड की ब्रैंड एंबेस्डर है। ये ब्रैंड दीपिका पादुकोण की शादी पर एक्सक्लूसिव ज्वैलरी का कलेक्शन लॉन्च करेगा। यह ब्रैंड खासकर दीपिका पादुकोण के लिए जेवर डिजाइन करेगा।  पद्मावत में भी दीपिका पादुकोण हर जेवर में अच्छी लगें इसमें इस ब्रैंड ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
 
पहले भी कई सुपरस्टार एक्ट्रेसेस की शादी हो चुकी है जो ज्वैलरी के ब्रैंड की ब्रैंड एंबेस्डर थी लेकिन ऐसा सरप्राइज शायद ही किसी एक्ट्रेस को मिले जो दीपिका पादुकोण के लिए प्लान किया जा रहा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS