मनोरंजन
''बिग बॉस'' एक्ट्रेस कंटेस्टेंट मोनालिसा अब झूमा भाभी बनी आएंगी नजर
By Deshwani | Publish Date: 11/4/2018 3:09:35 PM नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 10' से देशभर में अपनी पहचान बनाने वाली मोनालिसा जल्द ही नए अंदाज में वापसी करने वाली हैं। इस बार वह भाभी बन कर लौटेंगी। दरअसल, मोनालिसा जल्द ही बंगाली वेब सीरीज 'दुपुर ठाकुरपो' में दिखाई देंगी। इस सीरीज में वह भाभी बनी नजर आएंगी। मोनालिसा ने अपनी इस वेब सीरीज के टीजर को अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है और टीजर को देख आप समझ जाएंगे कि वह इसमें हॉट अंदाज में नजर आएंगी।
बता दें, यह 'दुपुर ठाकुरपो' का दूसरा सीजन है और इसमें वह 'झूमा बोदी' की भूमिका में नजर आएंगी। इस शो के पिछले सीजन में स्वास्तिका मुखर्जी ने ऊमा बोदी की भूमिका निभाई थी। इस वेब सीरीज का प्रसारण 'होईचोई' नाम के वेब चैनल पर होगा। वहीं अगर इस शो के टीजर की बात करें तो इसमें मोना के साथ कुछ युवा होंगे जो झूमा को उसके लुक्स और उसदी अदाओं की वजह से उसे फॉलो करते हैं। हालांकि, इसके अलावा इस शो में क्या मजेदार होता है यह देखना दिलचस्प होगा।