मनोरंजन
''रश्के कमर'' गाने पर इस भोजपुरी एक्ट्रेस का डॉंस सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
By Deshwani | Publish Date: 10/4/2018 2:25:35 PM नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसे वाला' से दिलों पर राज करने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी का एक नया अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। दरअसल रानी ने अपने ही अंदाज में प्रसिद्ध गाने 'मेरे रश्के कमर' को पेश किया है, जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। रानी चटर्जी भोजपुरी की एक प्रसिद्ध एक्ट्रेस हैं और उनकी फैनफॉलोइंग सोशल मीडिया पर जबरदस्त है। रानी चटर्जी का अपना एक यूट्यूब चैनल, 'रानी चटर्जी एंटरटेनमेंट' भी है। ऐसे में रानी का हाल ही में अपलोड किया गया नया गाना काफी पसंद किया जा रहा है।
'रश्के कमर' गाना असल में पाकिस्तानी गायक फादिल शाबरोज का है. हाल ही में यह गाना फिल्म 'बादशाहो' में आया था और फिर से हिट हो गया। 'बादशाहो' के इस गाने को गायक राहत फतेह अली खान ने गाया था। इस नए वीडियो में रानी चटर्जी खुद भी नजर आ रही हैं और रंगो से खेलती और थिरकती दिख रही हैं. देखें भोजपुरी का यह हिट गाना।
बता दें कि इस गाने को दौलत (समीर चटर्जी) ने गाया है। बता दें कि हाल ही में रानी नए गाने 'आई लव यू' में मॉडल से एक्टर बने सौरभ रॉय के साथ रोमांस करती दिख रही हैं। रानी ने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसेवाला' से ही भोजुपरी सिनेमा में शुरुआत की थी, जो एक सुपरहिट फिल्म रही थी।