ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
लंदन की सड़क पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने गाया ''लॉलीपॉप लागेलु''
By Deshwani | Publish Date: 8/4/2018 2:35:27 PM
लंदन की सड़क पर भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने गाया ''लॉलीपॉप लागेलु''

नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता पवन सिंह का वीडियो आए दिन इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इंटरनेट पर उनके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग उनकी फिल्मों को और म्यूजिक एल्बम को बेहद पसंद करते हैं। बता दें, पवन सिंह को उनकी गीत 'लॉलीपॉप लागेलु' से पहचान मिली थी। यह गाना इतना हिट हुआ था कि लोग आज भी इस गाने की डिमांड करते हैं। 

 
इसी क्रम में आज हम आपको पवन सिंह एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें वह इस गाने को लंदन की सड़क पर गाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, यह वीडियो पिछले साल का है।  इस वीडियो में पवन सिंह के साथ निरहुआ दिनेश लाल यादव और अक्षरा सिंह भी साथ नजर आ रही हैं।  यह वीडियो लंदन का है, जहां सड़क किनारे सभी के डिमांड पर पवन सिंह 'लॉलीपॉप लागेलु' गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। 
 
इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पवन सिंह ऑफिशियल द्वारा पिछले साल अपलोड किया गया था। 5 नवंबर 2017 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 2,145,384 बार देखा जा चुका है। बता दें, हाल ही में पवन सिंह ने ज्योती सिंह से शादी की। इससे पहले उनकी पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद उन्होंने काफी वक्त तक शादी से दूरी बनाए रखी और आखिरकार वह शादी के बंधन में बंध गए। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS