मनोरंजन
बॉलीवुड एक्टर राज किशोर का 85 साल की उम्र में निधन
By Deshwani | Publish Date: 6/4/2018 4:29:55 PMमुंबई। बॉलीवुड पॉपुलर एक्टर राज किशोर का 85 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राजकिशोर ने गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें शोले भी शामिल है। शोले के एक पॉपुलर सीन में राजकिशोर थे।
बता दें कि फिल्म शोले के अलावा उन्होंने ‘राम और श्याम’, ‘दीवार’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘पतंगा’, ‘करिश्मा कुदरत का’ ‘आसमान’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘करण-अर्जुन’ और बहुत सारी फिल्मों में काम किया हैं।