ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
15 साल की लड़की घर से भागी सलमान खान से मिलने मुंबई
By Deshwani | Publish Date: 4/4/2018 1:53:50 PM
15 साल की लड़की घर से भागी सलमान खान से मिलने मुंबई

 मुंबई। मध्य प्रदेश में भोपाल के समीप बेरासिया शहर की रहने वाली इस लड़की ने बॉलीवुड अभिनेता से मिलने के लिए अपना घर छोड़ दिया था।  उसने बाद में लंबी दूरी तक जाने वाली एक ट्रेन ली और वह कल सुबह यहां बांद्रा र्टिमनल पर पहुंची। यह लड़की सलमान खान के घर का पता जानती थी। 

 
मुंबई पहुंचने के बाद वह सीधा बांद्रा उपनगर में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट गई। शुरुआत में उसने एक गेट के जरिए अपार्टमेंट के अंदर घुसने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक दिया। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़की ने इमारत की दीवार पर चढऩा शुरू कर दिया लेकिन सुरक्षा गार्डों ने फिर से उसे पकड़ लिया। सुरक्षा गार्डों ने मामले के बारे में बांद्रा पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद लड़की को बांद्रा पुलिस थाने ले जाया गया। ठाकरे ने बताया कि आधार कार्ड के जरिए पुलिस ने लड़की की पहचान की और उसके माता- पिता के साथ- साथ उसके गृह नगर में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद लड़की को डोंगरी बाल गृह भेजा गया। उसके माता- पिता उसे लेने के लिए मुंबई आ रहे हैं।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS