ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
रेखा जल्द ही रियलिटी शो में जलवा बिखेरती नजर आएंगी
By Deshwani | Publish Date: 21/3/2018 3:32:22 PM
रेखा जल्द ही रियलिटी शो में जलवा बिखेरती नजर आएंगी

मुंबई। बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा रिएलिटी शो में नजर आयेंगी। रेखा काफी समय से बॉलीवुड से दूर हैं। चर्चा है कि रेखा जल्द ही छोटे पर्दे पर एक रिएलिटी शो में नजर आएंगी। इस शो में रेखा अपनी ही फिल्म के एक यादगार गाने पर ना केवल डांस करेंगी, बल्कि वह गाना गाती हुई भी नजर आएंगी। यह पहली बार नहीं है जब रेखा किसी रिएलिटी शो में डांस करने वाली हैं।

 

वह अक्सर टीवी शोज में बतौर स्पेशल जज बनकर कंटेस्टेंट के साथ डांस और मस्ती करते हुए नजर आती हैं। अब इसी कड़ी में रेखा एक बार फिर कलर्स पर आने वाले शो 'राइजिंग स्टार 2' में दिखेंगी। इसमें रेखा अपनी ही फिल्म 'उमराव जान' के गाने 'इन आंखों की मस्ती' पर अपना जादू बिखेरेंगी।

 

अपनी अदाओं से समां बांध देने वाली रेखा का यह अंदाज तो हर कोई देखना चाहेगा। रेखा कई बार अपने इस यादगार गाने पर परफॉर्मेंस दे चुकी हैं एक बार फिर उन्हें इस गाने पर थिरकते हुए देखना वाकई दिल को छू लेने वाला होगा।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS