ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
पहली बार कोलकाता में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, होगा मनोरंजन - धमाल
By Deshwani | Publish Date: 14/3/2018 6:11:08 PM
पहली बार कोलकाता में सजेगी भोजपुरी सितारों की महफिल, होगा मनोरंजन - धमाल


मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में पहली बार भोजपुरी सितारों की महफिल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सजेगी, जब भोजपुरिया कलाकार अपने पावर पैक्‍ड लटके –झटकों से मनोरंजन का धमाल करेंगे। मौका होगा  स्‍क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवार्ड 2018 का। ये जानकारी एक संवाददाता सम्‍मेलन में मेगा स्‍टार रवि किशन और सिजलिंग काजल राघवानी ने दी। उन्‍होंने कहा कि स्क्रीन एंड स्टेज की ओर से भोजपुरी फिल्मों से संबंधित अवार्ड आगामी पांच मई को दिये जायेंगे। कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में इसका आयोजन किया जायेगा।

रवि किशन ने कहा कि भोजपुरी फिल्म उद्योग के जरिए सालाना 70-80 फिल्में बनती हैं। इसके दर्शक बिहार,उत्तर प्रदेश, झारखंड, पंजाब, कोलकाता, मुंबई से लेकर नेपाल,मॉरिशस आदि तक हैं। भोजपुरी फिल्म उद्योग के साथ करीब 50 हजार लोग जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश और झारखंड सरकार द्वारा उन्हें फिल्मों पर सब्सिडी भी हासिल है। जरूरत है कि अन्य राज्य भी इसमें आगे आयें। विश्व भर में करीब 22 करोड़ भोजपुरी भाषी हैं।  वहीं काजल ने कहा कि पांच मई को होने वाले इस अवार्ड में भोजपुरी फिल्मों के लिए श्रेष्ठ निर्देशक, श्रेष्ठ फिल्म, कलाकार, सहयोगी कलाकार, नकारात्मक भूमिका में कलाकार, आदि का पुरस्कार दिया जायेगा।

बता दें कि इस अवार्ड शो अवार्ड के साथ – साथ इंटरटेमेंट, बड़े – बड़े भोजपुरिया सितारों के पवर पैक परफॉर्मेंस और सम्‍मान भी दिए जायेंगे। इस अवार्ड के लिए  ज्‍यूरी की भूमिका में इंडस्‍ट्री के सबसे पुराने अभिनेता कुणाल सिंह होंगे। स्‍क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवार्ड 2018  को होस्‍ट करेंगे – सुपर स्‍टार यश मिश्रा और खूबसूरत अक्षरा सिंह। वहीं, स्‍क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवार्ड 2018  की शाम को मशहूर बॉलीवुड सिंगर उदित नारायण अपनी आवाज से रंगीन कर देंगे तो जुबली स्‍टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के ठुमके पर पूरा स्‍टेडियम झूम उठेगा। सुपर स्‍टार पवन सिंह और खेसारीलाल भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे। साथ रवि किशन और विक्रांत सिंह राजपूत का परफॉर्मेंस भी लोगों को भोजपुरी सिनेमा के करीब लायेगा। मधु शर्मा के अलावा आइटम गर्ल सीमा सिंह और पूनम दुबे के लटके झटके का भी जादू चलेगा। अंजना सिंह, अर्चना सिंह, स्विटी छाबड़ा, तृप्ति शाक्‍या, शुभी शर्मा, नेहा श्री, उर्वसी चौधरी भी स्‍क्रीन एंड स्‍टेज सिने भोजपुरी अवार्ड 2018 की शाम को बनायेंगी यादगार। यहीं, ने सबसे बड़ा धमाका रानी चटर्जी, काजल राघवानी, बिग बॉस फेम मोनालिसा और देवी करेंगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS