मनोरंजन
बॉलीवुड का ये मशहूर एक्टर निकला सुपरस्टार का बेटा, पिता की जितनी सफलता पाने में रहें असफल
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2018 12:30:01 PMमुंबई। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार जिन्होनें अपनी तगड़ी एक्टिंग के दम पर अपना एक अलग मुकाम बनाया। राजकुमार को लोग उनके मशहूर डायलॉग “जानी” से जानते हैं। उनका ये डायलॉग आजतक लोगों के बीच बाद मशहूर है, राजकुमार की कुछ मशहूर फिल्में “पाकीजा” और “तिरंगा” से उन्हें खूब पहचान मिली थी।
इसके अलावा राजकुमार की दिलीप कुमार के साथ आई फिल्म “सौदागर” भी बॉक्स ऑफिस पर खूब चली थी। इस फिल्म का एक मशहूर गाना “इमली का बूटा बेड़ी का पेड़” बेहद मशहूर हुआ था। जो आज भी लोगों के जुबान पर अक्सर आ ही जाता है। आज हम आपको राजकुमार के बेटे के बारे में बताएंगे जो अपने पापा की तरह ही एक अच्छे एक्टर लेकिन ये बात कम ही लोगो को पता होगा। राजकुमार के बेटे पुरु राजकुमार भी अपने पिता की ही तरह एक अभिनेता हैं। उन्होनें अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात 1996 में आई फिल्म “बाल ब्रह्मचारी” से की थी।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखा पायी लेकिन पुरु राजकुमार का करियर किसी तरह आगे बढ़ता गया और आखिरी बार वो नेगेटिव रोल में नजर आने लगे। ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म “हमारा दिल आपे पास है” में नेगटिव किरदार नजर आए थे।
बता दें की पुरु दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे होने के बावजूद भी फिल्मों में इतनी सफलता नहीं पा सके। वो आज की डेट में फ़िल्मी दुनिया से बिल्कुल कट से गए हैं। पुरु फिल्मों में मिली असफलता के बाद कलर्स पर आने वाले शो “खतरों के खिलाड़ी” शो में भी दिखाई दिए थे लेकिन इस शो के बाद भी उनकी किस्मत नहीं खुली और आज पुरु फ़िल्मी पर्दे से बिल्कुल गयाब हो चुके हैं।
बता दें की पुरु राजकुमार की आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ आई थी वीर, इस फिल्म में पुरु ने सलमान के भाई का रोल अदा किया था। राजकुमार जैसे एक्टर सदियों में एक ही बार पैदा होते हैं और कई शताब्दी तक लोग उन्हें याद रखते हैं।