मनोरंजन
फिर से मां बनीं सनी लियोनी, घर आए दो नन्हे बच्चे
By Deshwani | Publish Date: 5/3/2018 12:42:10 PMनई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने फिर से दो बच्चों को गोद लिया है। इनका नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा गया है। सनी के पति डेनियल ने सोमवार को इन दोनों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की है। सनी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही हैं। सनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेनियल बेहद खुश हैं।
सनी लियोनी और डेनियल ने कुछ वक्त पहले ही एक बच्ची को गोद लिया है। इस बच्ची का नाम उन्होंने निशा वेबर रखा है। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि निशा के घर आने के बाद उनके घर की रोनक लौट आई है। उन्होंने कहा था, हम दोनों पति-पत्नी में सुबह होते ही धक्का-मुक्की होने लगती है की कौन सुबह सबसे पहले उसके कमरे में जाकर उसे गुड मार्निंग विश करेगा। सनी ने बताया, बेटी को गोद लेने के बाद से वह बेहद खुश थीं। हाल ही में सनी लियोनी ने कहा कि अभिनेता राम कपूर काफी मजाकिया स्वभाव के हैं और खूब हंसाते हैं। सनी ने डिस्कवरी जीत के सीरियल 'कॉमिडी हाई स्कूल' के दो एपिसोड लिए राम कपूर के साथ शूटिंग की। सनी ने एक बयान में कहा कि राम कपूर से मैं काफी दिनों बाद मिली।
सनी ने कहा कि राम कपू काफी मजाकिया स्वभाव के हैं और खूब हंसाते हैं। राम कपूर ने भी कहा कि उन्हें भी सनी लियोनी के साथ शूटिंग में काफी मजा आया। 'कॉमिडी हाई स्कूल' में गोपाल दत्त, पारितोष त्रिपाठी, कृष्णा भट्ट, जसमीत भाटिया और दीपक दत्ता भी नजर आएं। सनी लियोनी की भूमिका वाला एपिसोड शनिवार को प्रसारित किया गया था।