मनोरंजन
26 जनवरी को रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’, मोतिहारी पहुंचे डाइरेक्टर
By Deshwani | Publish Date: 23/1/2018 7:34:43 PMमोतिहारी के पायल सिनेमा में प्रेस वार्ता करते फिल्म के निर्देशक।
मोतीहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
बिग बॉस फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ मुंबई –गुजरात में सुपरहिट होने के बाद गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को बिहार में रिलीज होगी। ये जानकारी आज फिल्म के निर्देशक रामाकांत प्रसाद ने पायल सिनेमा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। इस मौके पर निर्माता बबलू गुप्ता,पीआरओ कुन्दन कुमार,अंकित पीयूष थे। श्री प्रसाद ने पत्रकारों से बात करते हुए कि ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ के जरिए देशभक्ति की भावना को भोजपुरिया पर्दे पर बहुत की शिद्दत से उतारने का प्रयास है। फिल्म की कहानी तीन तालाक, गौ हत्या और लव जिहाद जैसे मुद्दों को छूती है।
उन्होंने कहा कि एक खास दृश्य में पाकिस्तान में अपने देश का झंडा देख कर हमें उस पर गर्व होता है। आमतौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्में फैंटेसी आधारित प्रेम कहानियां पर बनती है, मगर इस फिल्म में समाज और देश में अत्याचार, अन्याय और विसंगतियों से अलग–अलग सच्ची घटना पर एक जोशीले कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसलिए नये साल पर मुंबई – गुजरात में फिल्म को खूब पसंद किया गया है और अब हम 26 जनवरी के अवसर पर बिहार में भी इस फिल्म को रिलीज करेंगे।
राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ के निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह हैं। फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत और बिग बॉस फेम मोनालिसा की जोड़ी साथ नजर आ रही हैं, जिनका इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को लंबे समय था। फिल्म में विक्रांत-मोनालिसा के अलावा खलनायक अवधेश मिश्रा, नेहा सिंह, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा की मुख्य भूमिका है और फिल्म के पीआरओ हैं रंजन सिन्हा। इस फिल्म की शुटिंग अमेठी से सटे शौर्या फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर की गयी है। यह फिल्म बिहार और झारखंड में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी।