मनोरंजन
अपार भीड़ के साथ देखी जा रही फ़िल्म "ग़ज़ब क प्यार" : सौरभ
By Deshwani | Publish Date: 21/1/2018 7:23:27 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
भोजपुरी फ़िल्म "गजब क प्यार" बिहार और झारखंड में 19 तारीख को बंपर ओपनिंग के साथ रिलीज़ हुई। पहले दिन से ही फ़िल्म का प्रदर्शन शानदार चल रहा है। काफी संख्या में लोग फ़िल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं। फ़िल्म विश्व केतु इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है, जिसके निर्देशक रजनीश हैं।
फ़िल्म के लीड ऐक्टर सौरभ गुप्ता ने बताया कि फ़िल्म सामाजिक मुद्दे पर बनी है, जिसे लोग अपने जीवन से जोड़कर देख रहे हैं और इस फ़िल्म में कई संदेश देने की कोशिश की गई है जो समाज में साकारात्मक बदलाव ला सके । इसी वजह से फ़िल्म को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और काफी उत्साह के साथ दर्शक फ़िल्म देखने आ रहे हैं।
फ़िल्म को बिहार और झारखंड में संजय लालटन (सरगम फ़िल्म) ने रिलीज़ किया है और फ़िल्म के पी.आर.ओ. संजना सिनेग्लोबल है। इस फ़िल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की बहुचर्चित नृत्यांगना सीमा सिंह का स्पेशल अपीयरेंस है तथा बॉलीवुड के बहुचर्चित गायक उदित नारायण ने गाना गाया है इन सब चीजों को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। सौरभ गुप्ता और विनोद मौर्या ने दर्शकों के इस अनमोल प्यार और आशीर्वाद के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया है।