ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
''मुक्काबाज'' की टीम ने किया फिल्म का प्रमोशन
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 7:29:50 PM
''मुक्काबाज'' की टीम ने किया फिल्म का प्रमोशन

 नई दिल्ली, (हि.स.)। फिल्मकार अनुराग कश्यप की कुश्ती पर आधारित फिल्म 'मुक्काबाज' की टीम ने होटल ललित में रिलीज से पहले अपनी फिल्म का प्रमोशन किया। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुराग कश्यप,फिल्म के एक्टर विनीत कुमार, रवि किशन एवं इसमें लीड रोल निभा रही जोया हुसैन भी मौजूद थीं।

 
मीडिया के साथ बातचीत करते हुए अनुराग कश्यप ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में कहा, हमें केवल खेलों की ही सराहना नहीं करनी चाहिए, बल्कि खेल के प्रति खिलाड़ियों की संघर्षपूर्ण यात्रा पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। 'मुक्काबाज़' इसी थीम को लेकर बनी फिल्म है। यह एक वास्तविक फिल्म है, जो इस देश के हर मुक्केबाज के जीवन का जीवंत प्रदर्शन करेगा। 'मुक्काबाज़' कोई गैर सरकारी संगठन या चैरिटी द्वारा निर्मित फिल्म नहीं है।
 
अभिनेता विनीत ने कहा, यह फिल्म भावनाओं से लैस है। यह हर एक खिलाड़ी के लिए एक सपना है, जो मेरे लिए सच हुआ। मुझे इस परियोजना का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है| इसके लिए मैं अनुराग कश्यप का शुक्रगुजार हूं। अनुराग को फिल्म के लिए बॉक्सिंग चैंपियन विजेंदर सिंह जैसा कलाकार चाहिए था। उस किरदार को सही साबित करने के लिए मैं पंजाब चला गया और वहां प्रशिक्षण लिया। यह वास्तव में एक अद्भुत अनुभव था। वाकई में 'मुक्काबाज़' पूरी तरह से एक नेचुरल फिल्म है, लेकिन इसमें खेल को लेकर सियासत की कहानी भी है। 
 
जहां तक फिल्म की कहानी की बात है, तो इसमें उत्तर प्रदेश में खेलों को लेकर सियासत का तानाबाना बुना गया है| इस तानेबाने में फिल्म के एक्टर विनीत फंसते हैं। फिल्म में विनीत पहलवान का किरदार निभा रहे हैं, जिसे ब्राह्मण लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन जैसे ही लड़की के चाचा (जिम्मी शेरगिल) को इस बात की खबर मिलती है, वैसे ही वह विनीत को बर्बाद करने की सोचता है। 
 
उल्लेखनीय है कि फिल्म में जिम्मी राज्य मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष का रोल निभा रहे हैं और इस तरह वह अपनी पोजिशन का इस्तेमाल करके विनीत के करियर को बर्बाद करने का तय करते हैं। फैंटम फिल्म्स और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर के तहत निर्मित 'मुक्काबाज़' 12 जनवरी को रिलीज होगी।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS