मनोरंजन
पाकिस्तान में जयश्रीराम मुंबई में हिट, अब बिहार की बारी
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 6:42:51 PM- 26 जनवरी को हो रही रिलीज
पटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिग बॉस फेम मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ मुंबई –गुजरात में दर्शकों का जबरदस्त रेस्पांस मिला है। मुंबई – गुजरात में सुपरहिट होने के बाद अब बिहार की बारी है, जब गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ बिहार में रिलीज होगी। इस में निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह ने बताया कि ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ के जरिए देशभक्ति की भावना को भोजपुरिया पर्दे पर बहुत ही शिद्दत से उतारने का प्रयास सफल रहा। फिल्म में जरूरत के अनुसार देश, राष्ट्रीय ध्व़ज, भारत सरकार सभी का उल्लेख है।
उन्होंने कहा कि एक खास दृश्य में पाकिस्तान में अपने देश का झंडा देख कर हमें उस पर गर्व होता है। आमतौर पर भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्में फैंटेसी आधारित प्रेम कहानियां पर बनती है, मगर इस फिल्म में समाज और देश में अत्याचार, अन्याय और विसंगतियों से अलग - अलग सच्ची घटना पर एक जोशीले कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसलिए नये साल पर मुंबई – गुजरात में फिल्म को खूब पसंद किया गया है और अब हम 26 जनवरी के अवसर पर बिहार में भी इस फिल्म को रिलीज करेंगे।
राजपूत फिल्म्स फैक्ट्री के बैनर तले बनी फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ में भोजपुरी इंडस्ट्री के फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत और बिग बॉस फेम मोनालिसा की जोड़ी साथ नजर आ रही हैं, जिनका इंतजार भोजपुरिया दर्शकों को लंबे समय था। बिग बॉस के एक बार फिर से मोनालिसा ने भोजपुरी पर्दे पर शानदार वापसी की है। इस बारे में मोना ने कहा कि वे हमेशा फिल्म करना चाहती थीं, मगर 'बिग बॉस' और 'नच बलिए' में चैनल के साथ कांट्रेक्ट की वजह से ये आसान नहीं था। उन्होंने फिल्म को मिल रहे रिस्पांस पर दर्शकों और अपने फैंस को थैंक्स भी कहा।
बता दें कि फिल्म ‘पाकिस्तान में जय श्रीराम’ के निर्देशक रामाकांत प्रसाद हैं। फिल्म में विक्रांत-मोनालिसा के अलावा खलनायक अवधेश मिश्रा, नेहा सिंह, हीरा यादव, धामा वर्मा, बालगोविंन्द बंजारा, प्रेम प्रधान, उल्हास कुडवे और सोनिया मिश्रा की मुख्य भूमिका है और फिल्म के पीआरओ हैं रंजन सिन्हा। इस फिल्म की शूटिंग अमेठी से सटे शौर्या फार्म हाउस और अन्य स्थानों पर की गयी है। यह फिल्म बिहार और झारखंड में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को रिलीज होगी।