ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
पचमढ़ी महोत्सव: पलक ने देर रात तक अपने गीतों से जीता दर्शकों का दिल
By Deshwani | Publish Date: 1/1/2018 11:24:34 AM
पचमढ़ी महोत्सव: पलक ने देर रात तक अपने गीतों से जीता दर्शकों का दिल

होशंगाबाद, (हि.स.)। विगत 25 दिसंबर से शुरू हुए पचमढ़ी महोत्सव का रविवार को देर शाम समापन हुआ। रविवार की शाम बालीवुड की लोकप्रिय गायिका पलक मुच्छाल के गीतों से पचमढ़ी महोत्सव का समापन हुआ। पलक एवं उनके भाई पलास मुच्छाल ने पचमढ़ी महोत्सव के अंतिम दिन देर रात तक पर्यटकों को अपने गीतों से झूमने पर मजबूर कर दिया। पलक मुच्छाल ने जहां एक ओर 50 एवं 60 के दशक के हिन्दी फिल्मी गीतो की शानदार प्रस्तुति दी वहीं अपने द्वारा फिल्मो में गायें गीतों की प्रस्तुति देकर पर्यटको का मनमोह लिया। वही उनके छोटे भाई पलास मुच्छाल ने फिल्म भूतनाथ रिटन्र्स के अपने गाये गीत पार्टी तो बनती है गाकर और स्टेज पर बच्चो के साथ नृत्य कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने सर और मुंह से गिटार बजाकर अपनी अदभुत कला प्रदर्शन भी किया।

 

गायिका पलक मुच्छाल ने प्रेम रतन धन पायो फिल्म में गाये अपने गीत की प्रस्तुति दी। उनके द्वारा गाये इस गीत ने इस वर्ष सुपर हिट गीतो में अपना स्थान बनाया था। उन्होंने दर्शको से भी गीत गवाए पलक मुच्छाल ने अपने पसंदीदा गीतो की प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने मेरे रस्के कमर तुझे हुआ क्या है गाकर श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया। उन्होंने अरजित सिंह के साथ गाये अपने युगल गीत तेरी मेरी कहानी है बारिस का पानी गाकर पर्यटकों का दिल जीत लिया। पलक मुच्छाल ने लंबी जुदाई और एक था टाइगर फिल्म में अपने गाये गीतो की देर शाम तक प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वो हमेशा से गरीब बच्चो के हृदय के आपरेशन के लिये पैसा एकात्रित करने के लिये ही गीत गातीं हैं। पलक मुच्छाल ने बताया कि अब तक उन्होंने 1 हजार 316 बच्चो के ह्मदय का आपरेशन कराया है। आगामी दिनो में वे 412 बच्चो के ह्मदय का आपरेशन कराएंगी।

पलक मुच्छाल ग्रुप के गायक अंजन गुहा ने भी अपने गीतों से पर्यटकों का मनोरंजन किया। पिपरिया के हास्य कलाकार उदय दाहिया ने अपनी कामेडी एवं मिमिक्री से पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने आशाराम बापू एवं फिल्मी कलाकारों की हूबहू नकल कर पर्यटकों को खूब हसाया। कलेक्टर अविनाश लवानिया एवं केन्ट के सीईओ सत्यम मोहन ने पलक मुच्छाल एवं उनके ग्रुप का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

पचमढ़ी महोत्सव में हुए खेल, चित्रकलां एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं

पचमढी महोत्सव के दौरान विद्यालयीन छात्रों की खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही चित्रकलां एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। खेल कूद प्रतियोगिता में लगभग 88 छात्र-छात्राओ ने भाग लिया। इसके अलावा मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओ के विजेता प्रतिभागियों को पुरूस्कार भी प्रदान किए गए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS