ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
ऋषिकेश में योग और ध्यान में लीन 'यो यो' हनी सिंह
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2017 8:57:36 PM
ऋषिकेश में योग और ध्यान में लीन 'यो यो' हनी सिंह

देहरादून, (हि.स.)। युवा दिलों की धड़कन कहे जाने वाले जाने माने रैप सिंगर हनी सिंह इन दिनों गंगा किनारे अपना समय बिता रहे हैं। इन दिनों हनी सिंह ऋषिकेश में योग और मेडिटेशन कर रहे हैं।


तकरीबन दो सालों से सुर्खियों से दूर रहने वाले हनी सिंह इन दिनों गंगा किनारे सभी मोह माया को त्यागकर योग और ध्यान में लीन हैं। यह बात हनी सिंह की दो फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद सामने आई। फोटो में हनी सिंह ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पुल के पास निम बीच में गंगा किनारे बैठे दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उनको देखकर साफ लगता है कि अब वो अपनी बीमारी से काफी हद तक उभर गए हैं। जानकारों की मानें तो हनी सिंह ऋषिकेश में बीते सात दिसम्बर को आए थे। उनके साथ उनके तीन साथी भी आए हुए हैं।


लंबे वक्त से बाइपोलर​ डिसअॉर्डर से जूझ रहे हनी सिंह
हनी सिंह पिछले लंबे समय से बाइपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी से जूझ रहे हैं। इतना ही नहीं हनी सिंह बीते काफी वक्त से कोई गीत या रैप भी नहीं गाया। स्टेज शो से भी हनी सिंह दूरी बनाए हुए थे। पिछले काफी समय से 'यो यो' हनी के बारे में कई तरह की बातें चर्चाओं में आई हैं। इसमें बाइपोलर डिसऑर्डर बीमारी की बात भी शामिल है। खुद हनी सिंह भी ये बात बता चुके हैं। इतना ही नहीं हनी ने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो शराब के आदि हो गए थे, लेकिन अब वो ठीक हैं और जल्द वापसी करेंगे। हालांकि, हनी अभी भी मीडिया से दूरी ही बनाए हुए हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, हनी सिंह जल्द ही नए गाने के साथ फिर से वापसी की तैयारी में हैं। इसी को लेकर वे ऋषिकेश में गंगा किनारे अपने नए गानों की बीट तैयार करने में लगे हैं। यहां वे योग और मेडिटेशन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे अभी यहां लंबे समय तक रुकेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS