ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर कर्नाटक सरकार सख्त
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 4:13:11 PM
सनी लियोनी के कार्यक्रम को लेकर कर्नाटक सरकार सख्त

बेंगलुरू। कर्नाटक सरकार ने फैसला किया कि बॉलीवुड अदाकारा सनी लियोनी को यहां और राज्य में कहीं भी नर्व वर्ष की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। कन्नड़ संगठनों के विरोध के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। कर्नाटक रक्षा वेदिके और कुछ अन्य संगठन 31 दिसंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सनी लियोनी को आमंत्रित करना शहर की संस्कृति पर हमला होगा। 
 
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते से कर्नाटक रक्षा वेदिके (केआरवी) के सदस्य शहर में प्रदर्शन कर रहे हैं, रैलियां निकाल रहे हैं और सनी लियोनी के पुतले फूंक रहे हैं। कर्नाटक के गृह मंत्री रामलिंग रेड्डी ने बताया, मैंने ऐसे कार्यक्रम की इजाजत नहीं देने का निर्देश दिया है (अधिकारियों को)। उन्हें (सनी को) यहां मत लाइए।
 
लोग कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। उन्हें (आयोजकों को) कन्नड़ संस्कृति और साहित्य से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने दीजिए, जो हमारी धरोहर हैं। केआरवी पदाधिकारी हरीश ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए एक जीत है। सरकार ने कार्यक्रम रद्द कर दिया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS