ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2017 2:59:08 PM
दंगल गर्ल जायरा वसीम के साथ छेड़छाड़

 नई दिल्ली, (हि.स.)। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'दंगल' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली कश्मीर की युवा अभिनेत्री जायरा वसीम के साथ फ्लाइट में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री ने सोशल मीडिया 'इंस्टाग्राम' पर लाइव विडियो अपलोड कर इसकी जानकारी दी। जायरा के दिल्ली से मुंबई जा रही थीं। 

रविवार सुबह सोशल मीडिया पर अपलोड किए अपने विडियो में जायरा ने कहा, 'यह ठीक नहीं है। अगर हम अपनी मदद नहीं करेंगे तो कोई नहीं करेगा।' जायरा ने आरोप लगाया कि उनके पीछे की सीट पर बैठे अधेड़ उम्र के युवक ने उनसे छेड़छाड़ करने की कोशिश की।
जायरा ने आरोप लगाया कि फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने भी उनकी मदद नहीं की। इस विडियो में जायरा रोती नजर आ रही हैं। मामले की जानकारी मिलते ही विस्तारा एयरलाइन्स ने कहा है कि हम इसकी जांच करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। इधर, मामले पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लेते हुए विस्तारा एयरलाइन्स से जवाब मांगा है।
 
जायरा ने 'दंगल' फिल्म में महिला पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें बेस्ट सह-कलाकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला था। इसके बाद जायरा 'सीक्रेट सुपरस्टार' में भी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS