मुंबई, (हि.स.)। अभिनेता शशि कपूर का मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को निधन हो गया। शशि क पूर 79 वर्ष के थे। पिछले कई दिनों से वह बीमार थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में चल रहा था।
शशि कपूर का जन्म 18 मार्च 1938 को हुआ था। पृथ्वीराज कपूर के चार बच्चों में से शशि कपूर सबसे छोटे थे। उनके बचपन का निमा बलबीर राज कपूर था। उन्हें बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह स्कूल के दिनों में ही वह नाटकों में अभिनय करना चाहते थे। आगे चलकर उन्हें पृथ्वी थियेटर्स में अभिनय करने का मौका मिला। उसके बाद उन्होंने ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। सत्तर और अस्सी के दशक में उनकी फिल्मों जबरदस्त नाम कमाया। अभिताभ बच्चन के साथ उनकी जोड़ी कई फिल्मों में हिट रही। शराबी, दीवार,कई इनकी हिट फिल्में हैं।