ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोंकणा सेन का आज जन्मदिन
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 5:01:31 PM
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कोंकणा सेन का आज जन्मदिन

नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का आज जन्मदिन है। वह आज 38 साल की हो गई हैं। तीन दिसम्बर 1979 को जन्मी कोंकणा सेन शर्मा फिल्म निर्माता औऱ अभिनेत्री अपर्णा सेन का बेटी हैं।
कोंकणा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1983 में आई फिल्म ‘इंदिरा’ से एक बाल कलाकार के रूप में की थी। उसके बाद व्यसक कलाकार के रूप में बंगाली फिल्म ‘एक जे आछे कन्या’ में काम किया। वहीं रितुपर्णो घोष की बंगाली फिल्म 'तितली' में मिथुन चक्रवर्ती और अपनी मां अपर्णा सेन के विपरीत एक भूमिका निभायी। मां अपर्णा सेन के निर्देशन में बनी अंग्रेजी फिल्म ‘मिस्टर एण्ड मिसेज अय्यर’ के लिए कोंकणा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला। वहीं मधुर भंडारकर की फिल्म पेज-3 (2005) के द्वारा दर्शकों के बीच व्यापक पहचान मिली और तब से वह कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं, जिनमे से अधिकांश के लिए उन्हें व्यवसायिक सफलता से अधिक आलोचनात्मक प्रसंशा मिली। उन्हें फिल्म 'ओमकारा' (2006) और 'लाइफ इन ए मेट्रो' (2007) के लिए लगातार दो बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। 'ओमकारा' में अपने अभिनय के लिए उन्हें दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में आई फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माय बुर्का’ में भी कोंकणा के अभिनय को खूब पसंद किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS