ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
प्रिया ने जीता मिस भारत अर्थ 2017 का खिताब
By Deshwani | Publish Date: 30/11/2017 1:31:30 PM
प्रिया ने जीता मिस भारत अर्थ 2017 का खिताब

रतलाम, (हि.स.)। टीवी अभिनेत्री प्रिया तिवारी वर्ष 2017 की मिस भारत अर्थ चुनी गई है। उन्हें मिस मध्य प्रदेश और मिस सेन्ट्रल इंडिया के खिताबों से भी नवाजा गया है। उनका चयन अगले साल होने वाली गलोरी आफ यूनीवर्स 2018 के लिए हुआ है, जिसमें वे विदेशी प्रतियोगियों के साथ मुकाबला करेगी। 

प्रिया उज्जैन के प्रसिद्ध पान व्यवसायी पुरूषोत्तम तिवारी (कचरू भैया)की बेटी तथा पत्रकार अरूण त्रिपाठी की भानजी है। एण्ड टीवी पर प्रसारित परमावतार श्री कृष्ण और अन्य शो में अभिनय कर चुकी प्रिया ने अमन गांधी प्रोडक्शन द्वारा शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उक्त तीनों खिताब जीते। यह आयोजन आतंकवाद पर रोक और विश्व शांति की थीम पर आधारित था। प्रिया को मिस भारत अर्थ का खिताब जीतने पर बालीबुड अभिनेत्री सूफी सैयद और गत वर्ष की विजेता मिस भारत अर्थ 2016 मैत्री रायजादा ने ताज पहनाया। टेलेंट राउंड में प्रिया ने गायन और नृत्य में बेहतर प्रदर्शन किया। उनकी उपलब्धि पर स्नेहीजनों ने हर्ष जताया है। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS