मनोरंजन
कैंसर की वजह से अभिनेत्री रीता कोइराला का 58 वर्ष में निधन
By Deshwani | Publish Date: 20/11/2017 9:46:57 AMकोलकाता, (हि.स.)। टीवी धारावाहिकों का मशहूर चेहरा बन चुकी रीता कोइराला का निधन रविवार सुबह महानगर के निजी अस्पताल में हो गई। वे 58 वर्ष की थीं। उनके परिजनों ने बताया है कि लीवर कैंसर की वजह से अगस्त महीने से ही उनका लगातार इलाज अस्पताल में चल रहा था। कोइराला ने 'असुख' (1999) जैसे फिल्मों में अभिनय किया था।
अपर्णा सेन द्वारा निर्देशित 'परमित्र एकदीन' (2008)
और 'दत्त बनाम दत्ता' (2012) व 'राखी बंधन' जैसी लोकप्रिय सिरियल में वह काम कर रही थीं। उनकी एक बेटी भी है। उन्हें 7 दिनों पहले केमोथेरेपी के बाद घर ले जाया गया था। उनकी हालत तब से गंभीर थी जब से कोइराला को फिर से भर्ती कराया गया था।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
कोइराला की मौत के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दु:ख जताया है। उन्होंने लिखा कि "अभिनेत्री रीता कोइराला के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं। वे बहुत पहले हमें छोड़कर चली गईं। मेरी संवेदना उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए है।
बंगाली सुपरस्टार प्रजनजित चटर्जी ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि बंगाली फिल्म उद्योग की यह बहुत बड़ी क्षति है। वास्तव में चौंक गया और बेहद दुखी हूं। वे अभूतपूर्व अभिनेत्री थीं |