मनोरंजन
मुख्यमंत्री ने दी आबीर को जन्मदिन की बधाई
By Deshwani | Publish Date: 19/11/2017 9:57:48 AMकोलकाता, (हि.स.)। टॉलीवुड अभिनेता अबीर चटर्जी को शनिवार मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनके जन्मदिन की बधाई दी । मुख्यमंत्री ने अबीर के जन्मदिन पर ढेरों शुभकामनाएं सहित उनके लम्बी उम्र की कामना की। साथ ही लिखा “मेरा आशीर्वाद साथ है, और बड़े बनो, गौरव प्राप्त करो। जन्मदिन की बधाई।“ इसके अलावा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अबीर के निवास पर एक नीले-सादे रंग की चिट्ठी भी भेजी।