मनोरंजन
मोतिहारी के लाल राजवीर ने वो कौन है कातिल से किया डेब्यू, िफल्म को मिला बेहतर रिस्पांस
By Deshwani | Publish Date: 10/11/2017 7:40:31 PMमोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मोतिहारी के लाल राजवीर सिंह राजपूत ने छोटे पर्दे से एकाएक बड़े पर्दे पर छलांग मारी है। 10 नवंबर को उनकी फिल्म वो कौन है कातिल ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। इस सस्पेंस-थ्रिलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिला है। इससे राजवीर का हौसला परवान पर है। कहा कि पूरी टीम की मेहनत रंग लाने लगी है। यह फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने में पूरी तरह सक्षम है। बताया कि आज लखनउ में फिल्म का प्रीमियर शो भी रखा गया था। बताया कि इस फिल्म में अलावा वे तीन अन्य फिल्म में भी काम कर रहे हैं। िहंदी फिल्म नजदीकियां व लव किलर के अलावा एक राजस्थानी फिल्म तेरा छाया, आधी रात भी कर रहा हूं। इसमें मेरी को-स्टार सलोनी पहवा होंगी। इसका पहला शिडयूल पूरा भी हो चुका है। राजवीर ने वो कौन है कातिल के निर्माता मयंक श्रीवास्तव व निर्देशक मुख्तार अहमद को थैंक्स कहा। राजवीर ने कहा कि इन्होंने मुझे इस फिल्म के कािबल समझा, इसके लिए मैं इनका शुक्रगुजार हूं। कहा कि यह एक थ्रिलर फिल्म है, जो अंत तक दर्शकों में उत्सुकता जगाए रखती है। िफल्म में उनके साथ अन्नु अग्निहोत्री व किशाेर भानुशाली मुख्य भूमिका में हैं। इसकी शूिटंग मुंबई, सूरत, बरदौली व अहमदाबाद में हुई है। बता दें कि राजबीर बड़े पर्दे पर दस्तक देने से पहले टीवी इंडस्ट्री में भी अपनी पैठ बना चुके हैं। अकबर-बीरबल, कृष्ण कन्हैया, तुम बिन जिया जाय ना, नीली छतरी, प्यार में सावधान, क्राइम पेट्रोल जैसे सीरियल्स में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं।