मनोरंजन
सोनी का नया शो रिश्ता लिखेंगे हम नया
By Deshwani | Publish Date: 7/11/2017 4:22:55 PM मुंबई, (हिंस) । सोनी चैनल पर एक नया सीरियल शुरु होने जा रहा है, जिसका नाम है रिश्ता हम लिखेंगे नया। इस शो का निर्माण शशि सुमीत प्रोडक्शन में किया गया है। इस धारावाहिक में प्रमुख भूमिका तेजस्वी प्रकाश की है, जो दिया नाम का किरदार निभा रही हैं। उनके साथ रोहित सुचांती की जोड़ी है, जो शो में रतन नाम का किरदार निभा रहे हैं।
शो की कहानी राजस्थान पर आधारित बताई जा रही है। तेजस्वी और रोहित के साथ सीरियल की अन्य प्रमुख भूमिकाओं में जीतेन लालवानी, गिरिश सचदेव, सिद्धार्थ शिवपुरी, अदिति देशपांडे, हरमीत कौर, मीनू रचाल, आचेर भारद्वाज, कस्तूरी मित्रा, मनीषा सक्सेना और वरुण जैन नजर आएंगे। मंगलवार (7 नवंबर) से ये शो हर रात 9 बजे प्रसारित होगा।