ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
जेपी दत्ता की पलटन से अलग हुए सुनील शेट्टी
By Deshwani | Publish Date: 31/10/2017 3:44:25 PM
जेपी दत्ता की पलटन से अलग हुए सुनील शेट्टी

 मुंबई, (हिंस) । जेपी दत्ता की नई फिल्म पल्टन की टीम से सुनील शेट्टी ने भी खुद को अलग कर लिया है। वे इस फिल्म में मेहमान रोल कर रहे थे। सुनील शेट्टी के इस फिल्म से अलग होने की वजह बताई जाती है कि उन्होंने स्क्रिप्ट में कुछ बदलाव चाहते थे। चूंकि लद्दाख में फिल्म का पहला शेड्यूल शुरु हो चुका है, इसलिए बदलाव की मांग को खारिज कर दिया और सुनील शेट्टी ने खुद को फिल्म से अलग करने का फैसला कर लिया। अभी ये नहीं पता चला है कि सुनील शेट्टी की जगह किस कलाकार को लिया जा रहा है।

सुनील शेट्टी ने इस फिल्म से अलग होने को लेकर प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया। सुनील शेट्टी ने जेपी दत्ता के साथ पूर्व मे बार्डर से लेकर एलओसी तक सभी फिल्मों, बार्डर, रिफ्यूजी, उमराव जान और एलओसी में काम किया है। अभिषेक बच्चन के बाद सुनील शेट्टी दूसरे कलाकार हैं, जो फिल्म से अलग हुए। अभिषेक, जिनको जेपी दत्ता ने रिफ्यूजी में लांच किया था, ने लद्दाख का शेड्यूल शुरु होने से 24 घंटे पहले खुद को इस फिल्म से अलग कर लिया था। बाद में अभिषेक की जगह हर्षवर्धन राणे (सनम तेरी कसम फेम) को कास्ट किया गया।

पाकिस्तान के साथ युद्ध पर तीन फिल्में बार्डर, रिफ्यूजी और एलओसी बना चुके दत्ता इस बार चीन के साथ भारत के सैन्य टकराव पर फिल्म बना रहे हैं। सोनू सूद, पुलकित सम्राट, लव सिन्हा और हर्षवर्धन राणे इसकी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जैकी श्राफ फिल्म में मेहमान रोल कर रहे हैं। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS