मनोरंजन
प्रभुदेवा के इशारों पर थिरके बच्चन
By Deshwani | Publish Date: 30/10/2017 1:41:24 PMमुंबई, (हिंस) । अपने लंबे कैरिअर में अमिताभ बच्चन ने पहली बार साउथ के दिग्गज डांस डायरेक्टर प्रभुदेवा द्वारा किए गए गाने में हिस्सा लिया है। सोशल मीडिया पर इस बारे में सदी के महानायक ने लिखा कि 75 साल की उम्र में पहली बार प्रभुदेवा के लिए डांस किया। वे अदभुद हैं और महान हैं। शुक्र है कि गाने के बाद घर लौट आया। बच्चन ने इस पोस्ट में इस बात का उल्लेख नहीं किया कि ये गाना उनकी किस फिल्म के लिए हो रहा है, लेकिन अंदाज लगाया जा रहा है कि ये गाना बच्चन की नई फिल्म 102 नाट आउट के लिए हो रहा है, जिसमें अमिताभ 102 साल के व्यक्ति का रोल कर रहे हैं, जबकि ऋषि कपूर उनके 75 साल के बेटे की भूमिका निभा रहे हैं। दोनों 26 साल बाद किसी फिल्म में एक साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों शशि कपूर की फिल्म अजूबा में काम किया था। निर्देशक उमेश शुक्ला की ये फिल्म गुजराती नाटक पर आधारित बताई जा रही है।