ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
ढाका पंहुचे शबाना और जावेद अख्तर
By Deshwani | Publish Date: 27/10/2017 6:55:32 PM
ढाका पंहुचे शबाना और जावेद अख्तर

मुंबई, (हिंस) । शबाना आजमी और जावेद अख्तर की जोड़ी आज पड़ोसी देश बंग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने जा रहे एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पंहुची है। हवाई अड्डे पर दोनों का जोरदार स्वागत किया गया। शबाना आजमी और जावेद अख्तर कैफी और मैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। ये कार्यक्रम शबाना आजमी के पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी की याद में आयोजित किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इस मौके पर शबाना आजमी अपने पिता की शायरी का पाठ करेंगी, तो जावेद अख्तर अपनी शायरी सुनाएंगे। इस मौके पर गजल गायक जसविंदर सिंह कैफी की गजलों को गाएंगे। ये कार्यक्रम पहले 25 अक्तूबर को होने वाला था, लेकिन अब इसे शुक्रवार की शाम को किया जा रहा है। शबाना आजमी ने ढाका हवाई अड्डे पर पंहुचकर वहां से अपनी और जावेद अख्तर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की और स्वागत के लिए शुक्रिया कहा। शबाना आजमी और जावेद अख्तर की ये दूसरी ढाका यात्रा है। ये जोड़ी शनिवार की शाम को मुंबई लौट आएगी। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS