ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
मनोरंजन
अनिल-सोनम फिल्म का टाइटल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
By Deshwani | Publish Date: 14/10/2017 3:46:12 PM
अनिल-सोनम फिल्म का टाइटल- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

मुंबई, (हिंस) । अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ पहली बार जिस फिल्म में काम करने जा रहे है, इस फिल्म का टाइटल तय कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस फिल्म का टाइटल होगा-- एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा.. ये टाइटल अनिल कपूर की फिल्म 1942 ए लव स्टोरी के गाने से लिया गया है। 1942 ए लव स्टोरी बनाने वाले निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की कंपनी में ही अनिल कपूर-सोनम कपूर की फिल्म का निर्माण हो रहा है। इसका निर्देशन शैलजा चोपड़ा करेंगी, जो विधु विनोद चोपड़ा की बहन हैं और पहली बार निर्देशन के मैदान में आ रही हैं। अनिल कपूर के साथ विधु विनोद चोपड़ा ने परिंदा और 1942-ए लव स्टोरी फिल्में बनाई हैं, जबकि सोनम कपूर पहली बार उनकी कंपनी में काम करने जा रही हैं। अनिल कपूर और सोनम ने विज्ञापन फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन पहली बार वे फिल्म में काम करने जा रहे हैं। बेटी सोनम के साथ अनिल कपूर अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ भी काम करने जा रहे हैं। निशानेबाज अभिनव बिंद्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक में अनिल कपूर परदे पर उनके पिता का रोल करेंगे। हाल ही में आई फिल्म मुबारकां में अनिल कपूर ने पहली बार अपने भतीजे अर्जुन कपूर के साथ काम किया था। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS