ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
मक्खी की हीरोइन की शादी नागार्जुन के बेटे से
By Deshwani | Publish Date: 5/10/2017 3:16:30 PM
मक्खी की हीरोइन की शादी नागार्जुन के बेटे से

मुंबई, (हिंस) । हिंदी मे डब होकर रिलीज हुई फिल्म मक्खी से पहली बार हिंदी दर्शकों में पहचान बनाने वाली साउथ की एक्ट्रेस सामंथा प्रभु और नागार्जुन के बेटे नागा चेतन्य शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हैदराबाद में होने जा रही इस शादी में दोनों परिवारों के अलावा करीबी लोग शामिल होंगे, लेकिन बाद में होने वाले रिसेप्शन में बालीवुड से भी कई सितारे जाएंगे। जानकारी के अनुसार, श्रीदेवी, अजय देवगन, सलमान खान और दीपिका पादुकोण के रिसेप्शन में शामिल होने की संभावना है। सामंथा ने प्रतीक बब्बर और एमी जैक्सन की फिल्म एक दीवाना था में भी मेहमान भूमिका की थी। शादी का कार्यक्रम तीन दिन चलेगा और 8 अक्तूबर को ये समारोह संपन्न हो जाएगा।

10 अक्तूबर को भव्य स्तर पर रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। सामंथा कैथलिक हैं, इसलिए पहले शादी उनके धर्म की रीतियों से होगी और फिर हिंदू परंपराओं के मुताबिक शादी के फेरे संपन्न होंगे। नागा चेतन्य और सामंथा पिछले तीन सालों से रिलेशनशिप में बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिसंबर में ये जोड़ी हनीमून पर जाएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS