ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
मनोरंजन
अक्षय कुमार फिर से अब्बास मस्तान के साथ?
By Deshwani | Publish Date: 3/10/2017 6:00:43 PM
अक्षय कुमार फिर से अब्बास मस्तान के साथ?

 मुंबई,, (हिंस)। फिल्म खिलाड़ी से अक्षय कुमार को कामयाबी का रास्ता दिखाने वाली निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान का कैरिअर संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में संभावना बन रही है कि उनके कैरिअर को संकट से बाहर निकालने के लिए अक्षय कुमार आगे आएं। सूत्रों के अनुसार, अब्बास-मस्तान ने अक्षय कुमार को एक नई फिल्म का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर अक्षय ने विचार करने का आश्वासन दिया है। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म के लिए अक्षय हां कह सकते हैं।

ये फिल्म एक्शन और कामेडी के साथ बनेगी। अक्षय की सहमति मिलते ही अब्बास-मस्तान इस पर काम शुरु कर देंगे। अब्बास मस्तान की लंबे समय से बाक्स आफिस पर फिल्में फ्लाप हो रही हैं। उन्होंने पिछली फिल्म मशीन में अपने बेटे मुस्तफा को बतौर हीरो लांच किया था, लेकिन फिल्म सुपर फ्लाप रही। इससे पहले उन्होंने कपिल शर्मा के साथ किस किस से प्यार करुं बनाई थी और इस फिल्म का भी बुरा हश्र हुआ था। अब्बास मस्तान के साथ सबसे बुरा ये हुआ कि सलमान खान ने रेस 3 के लिए हां कहा, तो निर्देशन की जिम्मेदारी उनकी जगह रिमो डिसूजा को दे दी। अक्षय कुमार के साथ अब्बास मस्तान की जोड़ी खिलाड़ी के अलावा एतराज और अजनबी फिल्में बना चुकी है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS