ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
गंगा में डूबने से एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/5/2017 3:47:43 PM
गंगा में डूबने से एक की मौत

दुमका, (हि.स.)। जरमुंडी थाना स्थित प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर के शिव गंगा में डूबने से सोनू कुमार (20) की मौत हो गयी है। शुक्रवार सुबह शव को पानी से बाहर निकाला गया। शिव गंगा में डूबने वाला व्यक्ति बिहार के बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वह दो-तीन दिन पहले घर से बिना बताए बासुकीनाथ आ गया था। सोनू के पिता राजीव कुमार ने जब उसे फोन किया तो उन्हें बासुकिनाथ में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पिता उसे लेने वहां आये। शिवगंगा घाट पर उसका मोबाइल और कपड़ा रखा मिला। इसके बाद वह वहां बैठकर कर उसके लौटने का इंतजार करने लगे। इसी बीच आज अहले सुबह पानी में तैरता हुआ युवक का शव मिला। पिता ने बताया कि उसे पहले से ही मिर्गी की बीमारी थी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS