झारखंड
सड़क दुर्घटना में एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 28/3/2017 4:46:59 PMप्रतीकात्मक फोटो
दुमका, (हि.स.)। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल-पाकुड़िया के मुख्य पथ पर कजलादहा गांव के समीप वाहन की चपेट में आने से कन्हाई देहरी(45) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। कन्हाई देहरी अपने ससुराल में कजलादहा के राखाबानी टोला में रहकर ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था। वह मोहनबन्ना गांव का रहने वाला था। घटना सोमवार देर रात में सड़क पार करने के दौरान हुई। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।