झारखंड
दुर्घटना में बाइक सवार घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/3/2017 1:01:05 PM दुमका। मुफस्सिल थाना के दुमका-साहिबगंज रिंग रोड गोलंबर के पास शुक्रवार सुबह बाइक और एक अज्ञात वाहन के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार बब्लू हांसदा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी। बब्लू के दोनों पैर टूट गए हैं। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा। बाइक सवार काठीकुंड से दुमका की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात वाहन से उसकी टक्कर हो गई।