झारखंड
दीक्षांत समाराेह में राज्यपाल वापस जाओ के नारे, अभाविप का हंगामा
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2017 4:37:06 PMदुमका (झारखंड)। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
झारखंड के दुमका स्थित सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में छात्रों के
विरोध के कारण हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने
न िसर्फ राज्यपाल वापस जाओ के नारे लगाए, वरन वीसी डॉ. कमर असहन के भाषण का
भी विरोध किया। दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि थीं। राज्यपाल जब टॉपरों को मेडल और सर्टिफकेट दे रही थीं तो छात्रों ने उक्त नारे लगाए। इस बीच पुलिस ने विरोध करने वाले छात्रों को हिरासत में ले लिया। बता दें कि दिग्घी में विश्वविद्यालय के शिफ्ट होने के बाद यह पहला अवसर था, जब यहां दीक्षांत समारोह आयोजित िकया गया। समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाया गया था। इस समारोह में विश्वविद्यालय के कुल 43 हजार छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए। राज्यपाल ने पीएचडी स्नातकोत्तर स्तर के प्रमाणपत्रों का वितरण किया। दीक्षांत समारोह में कुल 1 हजार 43 डिग्रियां बांटी गईं। शेष डिग्रियां सभी कालेजों में
समारोह आयोजित कर दी जाएंगी।