झारखंड
सड़क दुर्घटना में जीजा-साला घायल
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2017 12:57:36 PM दुमका, (हि.स.)। तालझारी ओपी थाना क्षेत्र में बासुकीनाथ-देवघर मुख्य मार्ग पर बूढी कुरुवा गांव के समीप नरगंजो अंकित होटल के पास एक क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल और दो युवक बुरी तरह से घायल सड़क किनारे पड़े मिले। तालझारी थाना पुलिस पेट्रोलिंग करने के लिए निकले एएसआई करमा उरांव की नजर सड़क किनारे पड़े घायल युवक और मोटरसाइकिल पर पड़ी।
पुलिस ने दोनों घायलों को अपने गाड़ी में डलवाया और बाइक को होटल में रखवा दिया। गुरुवार के नौ बजे रात्रि सभी जरमुण्डी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां पर डॉक्टर अनीश कुमार व गणपत द्वारा इन दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार किया गया। एक घायल की स्थिति प्रदीप कुमार यादव की स्थिति थोड़ा ज्यादा ही खराब थी। दोनों को ही बेहतर इलाज के लिए दुमका सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों घायल साला और बहनोई है। जो एक साथ तारन गांव पोस्ट बेरहम कुंडा की ओर जा रहे थे, जो तालझारी थाना क्षेत्र में ही पड़ता है। यह सारी सूचना इन लोगों के पॉकेट में आधार कार्ड के मिलने से पता चला। उनके घरवाले को तालझारी थाना पुलिस द्वारा सूचना दे दी गई है।