ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
वाहन की चपेट में आने महिला की मौत
By Deshwani | Publish Date: 25/5/2017 4:34:27 PM
वाहन की चपेट में आने महिला की मौत

दुमका, (हि.स.)। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर काठीजोड़िया गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से सदर प्रखंड में कार्यरत एएनएम अनुबंधकर्मी महिला सुहागनी किस्कु (35) की मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह की है। जानकारी के अनुसार महिला सदर प्रखंड के हथियापथर हेल्थ सेंटर में कार्यरत थी।

सुबह रानेश्वर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव स्थित घर से दुमका आ रही थी। तभी शिकारीपाड़ा की ओर से आ रहे अज्ञात हाइवा ने धक्का मार दिया। घटना में रानेश्वर थाना क्षेत्र के ढाकाजोड गांव निवासी फुआ शुक्रमुनि किस्कु एवं पिंकी मरांडी (05 ) घायल भी हो गई। स्थानीय लोग एवं पुलिस प्रशासन की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल में भेजा गया, जहां रास्ते में ही एएनएम सुहागनी किस्कु ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्ची और उसकी फुआ को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ को जाम कर दिया। एएसआई मनोज मिश्रा ने पुलिस बल के साथ एक घंटे के मशक्कत के बाद जाम हटवा कर वाहनों का परिचालन सुचारू रूप से बहाल करवाया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS