झारखंड
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर टिस्कोकर्मी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 11/5/2017 3:26:05 PMधनबाद, (हि.स.)। बाघमारा के कपूरिया ओपी अंतर्गत डीएवी स्कूल के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार टिस्कोकर्मी धीरन महतो (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
घटना के विरोध में गुरुवार को मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने कपूरिया-भेलाटांड़ मुख्य सड़क को जाम कर उचित मुआवजे और टिस्को कम्पनी में तत्काल नियोजन की मांग कर रहें है। स्थानीय लोगों के विरोध के कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से शव को अब तक कब्जे में नहीं लिया जा सका है। फिलहाल शव घटनास्थल पर ही रखा हुआ है। वहीं स्थानीय प्रशासन की ओर से परिजनों की मांग के सम्बन्ध में जाम को हटाने के लिए टिस्को के स्थानीय प्रबन्धन से वार्ता का प्रयास किया जा रहा है।